अक्षय तृतीय महोत्सव मनाया


पीलीबंगा| अक्षयतृतीय महोत्सव शनिवार को जैन भवन में समणी संबोधप्रज्ञा एवं समणी गुरुप्रज्ञा के सान्निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम को लाडनूं से जीवन विज्ञान की परीक्षा लेने के लिए आए प्रेम नाहटा अशोक भास्कर, महिला मंडल अध्यक्षा शायर बांठिया ने भी संबोधित किया। सूरतगढ़ से आई एक तपस्विनी कमला राखेचा ने अपने वर्षीतप का पारणा भी जैन भवन में किया। समणी गुरुप्रज्ञा एवं महिला मंडल ने गीत के द्वारा तप की अनुमोदना की। तेरापंथ महिला मंडल ने साहित्य भेंट कर तपस्विनी का सम्मान किया। समणी संबोध प्रज्ञाजी ने भगवान आदिनाथ के बारे बताते हुए अक्षय तृतीय पर्व के महत्व बताया। मंच संचालन सतीश पुगलिया ने किया। 

Comments